आपराधिक मुकदमे होने पर लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं: समाजवादी पार्टी
Dhanaoura times news lucknow
नगरीय निकाय चुनावों से फुरसत पाने के बाद समाजवादी पार्टी ने अभी से ही लोकसभा चुनावों की तैयारियां भी शुरू कर दी है। पार्टी ने चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों के लिए बाकायदा एक फार्म जारी कर बायोडाटा मांगा है। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवेदक के विरुद्ध यदि कोई आपराधिक मुकदमा होगा तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की गई है।
विधानसभा चुनाव में पराजय और नगरीय निकाय चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनावों में कोई कोर-कसर नहीं रखना चाहती। इसीलिए इस बार समय से पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा करने का भी इरादा किया गया है। इसी क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से सभी पदाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही आवेदन पत्र का प्रोफार्मा भी संलग्न है। साथ ही आवेदन की शर्तों का भी उल्लेख है। आवेदक को फार्म के साथ ही दस हजार रुपये भी शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों से यह स्पष्ट है कि सपा संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देगी। इसीलिए यह शर्त भी लगाई गई है कि आवेदक पार्टी की सक्रिय सदस्य हो और उसके पास समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता भी हो। आवेदक को इस बात का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा कि उसके विरुद्ध जिला या महानगर सदस्यता धनराशि का कोई बकाया नहीं है। इस आशय का प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए फार्म जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया के बाद आगे के निर्णय किए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों से यह स्पष्ट है कि सपा संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देगी। इसीलिए यह शर्त भी लगाई गई है कि आवेदक पार्टी की सक्रिय सदस्य हो और उसके पास समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता भी हो। आवेदक को इस बात का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा कि उसके विरुद्ध जिला या महानगर सदस्यता धनराशि का कोई बकाया नहीं है। इस आशय का प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए फार्म जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया के बाद आगे के निर्णय किए जाएंगे।
आपराधिक मुकदमे होने पर लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं: समाजवादी पार्टी
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 29, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 29, 2017
Rating:

No comments: