ताजा ख़बरें

recent

यूपी में अब उपज खरीदने किसान के दरवाजे पहुंचेगा खरीदार |

Dhanaoura times news lucknow
 उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए मोबाइल अब 'नालेज प्लेटफार्म' बनेगा। एक ऐसा प्लेटफार्म जिसमें कृषि जलवायु के अनुसार उस क्षेत्र की फसल विशेष के लिए खेत की तैयारी, बीजों की उन्नत प्रजातियां, शोधन एवं बोआई का तरीका, सिंचाई का समय और फसल संरक्षा के लिए सामयिक उपायों से लेकर कटाई, मड़ाई, भंडारण और बाजार तक की जानकारी होगी। 
किसान के मोबाइल फोन में 'ओला' और 'उबर' की तरह एक ऐसा 'एप' भी होगा जिसके माध्यम से किसान की उपज खरीदने खरीदार उसके दरवाजे पर आ जाएगा और खरीद के बाद तुरंत संबंधित किसान के खाते में पैसा भी चला जाएगा। प्रदेश में अब इतनी सारी सुविधाओं और फसल का उचित दाम मिलने से सरकार की मंशा के अनुसार किसानों की आय स्वाभाविक रूप से बढ़ जाएगी। 
लखनऊ में 21-22 फरवरी 2018 को यहां होने वाली 'इनवेस्टर्स समिट' के क्रम में 22 दिसंबर को मुंबई के रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में रिलांयस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस क्षेत्र में रुचि दिखायी। मुख्यमंत्री ने अंबानी से कहा कि फाइबर आप्टिकल के जरिये शीघ्र ही प्रदेश के 70 हजार गांव नेट से कनेक्ट हो जाएंगे। 
उधर अंबानी का कहना था 'रिलांयस जियो' सिर्फ मोबाइल नहीं, 'नालेज का प्लेटफार्म' है। इसके जरिये हम सरकार की बुनियादी संरचना और नीति के सहारे खेतीबाड़ी के अलावा कई क्षेत्रों में बिना किसी अतिरिक्त मदद (इंसेटिव) के उत्तर प्रदेश के हित में काम कर सकते हैं। 
सर्वाधिक आबादी और सर्वाधिक युवाओं वाले प्रदेश में मेरिट बेस सोसायटी बनाने में भी रिलांयस मदद करने को तैयार है। उन 20 करोड़ युवाओं को लक्षित किया गया है जो कालेज जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र की समस्याओं पर मुकेश अंबानी का कहना था कि संसाधनों की कमी की भरपाई बहुत हद तक तकनीक से संभव है।
शर्त यह है कि इसके लिए उचित नेट कनेक्टिविटी हो। उन्होंने कहा कि सरकार अगर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है तो वह इस क्षेत्र में भी मदद को तैयार हैं।
यूपी में अब उपज खरीदने किसान के दरवाजे पहुंचेगा खरीदार | Reviewed by Ravindra Nagar on December 29, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.