शिक्षशास्त्र की मान्यता मिलने पर हाश्मी गर्ल्स कॉलिज ने मनाई ख़ुशी
Dhanaoura times news
अमरोहा। महात्मा ज्योतिबाफूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा छात्राआंे को एक और तोहफा देते हुए हाशमी गर्ल्स पी.जी. कालेज अमरोहा को प्राइवेट एम.ए. शिक्षाशास्त्र की मान्यता प्रदान की गयी है। हाशमी डिग्री कालेज मुरादाबाद मण्डल का एकमात्र महाविद्यालय है, जिसे स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. शिक्षाशास्त्र के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरने की अनुमति प्रदान की गयी है। कालेज प्राचार्या डा. नौशाबा परवीन ने बताया कि जो छात्राएं व्यक्तिगत तौर पर एम.ए. शिक्षाशास्त्र करना चाहती हैं वह अब हाशमी कालेज से प्राइवेट परीक्षा फार्म भर सकती हैं। परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि 5 जनवरी 2018 है। छात्राएं परीक्षा आवेदन फार्म ऑनलाइन कर हार्डकापी 8 जनवरी तक महाविद्यालय में जमा करा दें। हाशमी डिग्री कालेज को प्राइवेट एम.ए. शिक्षा की मान्यता प्रदान होने पर कालेज में खुशी का माहौल है तथा स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। हाशमी एजुकेशनल गु्रप के चेयरमैन डा. सिराज उद्दीन हाशमी ने कहा कि उनका मकसद अधिक से अधिक छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। जो छात्राएं संस्थागत रूप से शिक्षा ग्रहण करने से वांचित है उन छात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए हाशमी कालेज में व्यक्गित एम.ए. शिक्षाशास्त्र की मान्यता प्राप्त की गयी है। इसके अलावा महाविद्यालय गत वर्षो से व्यक्तिगत रूप से बी.ए., बी.कॉम., एम.ए. हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, इतिहास की मान्यता है तथा अब विश्वविद्यालय द्वारा एम.ए. शिक्षाशास्त्र की मान्यता भी प्रदान कर दी गयी है।
शिक्षशास्त्र की मान्यता मिलने पर हाश्मी गर्ल्स कॉलिज ने मनाई ख़ुशी
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 22, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 22, 2017
Rating:

No comments: