हीरा इंटर नेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया क्रिसमस डे
Dhanaoura times news
मंडी धनौरा। शुक्रवार को नगर के हीरा इंटर नेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित कर क्रिसमस ट्री बनाया, हाउस बोर्ड डेकोरेशन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदपुर मार्ग स्थित गांव पत्थर कुटी के निकट हीरा इंटर नेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं ने क्रिसमस ट्री बनाया, हाउस बोर्ड डेकोरेशन किया तथा क्रिसमस एंव नर्व वर्ष के आमगन पर ग्रिटिंग कार्ड बनाएं,डेकोरेशन हाउस नीला हाउस में प्रथम और लाल हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्ड प्रतियोगिता में रितिका गोयल कक्षा 8 ने प्रथम स्थान , निक्की कक्षा 5 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर बोलते हुए स्कूल चेयरमैन कृष्ण कंुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित होते रहने चाहिए जिससे की नन्हें मुन्नों में छिपी प्रतिभा में और अधिक निखार आए। इस अवसर पर कपिल कुमार अग्रवाल, डी.के चतुर्वेदी, हेमलता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हीरा इंटर नेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया क्रिसमस डे
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 22, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 22, 2017
Rating:

No comments: