मानदेय बढ़ाने व राज्यकर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर किया प्रदर्शन
Dhanaoura times news
मंडी धनौरा। बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में एकत्र हुए थानों में तैनात ग्रामीण चौकीदारों ने प्रर्दशन कर एक पत्र प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को भेज कर अपना मानदेय बढ़ाने की मांग हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को थानों में तैनात दर्जनों ग्रामीण चौकीदार नगर के मौहल्ला महादेव स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए तथा प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर मांग कर कि शासन द्वारा समस्त ग्रामीण चौकीदारों को एक हजार पंाच सौ रूपये प्रति माह मानदेय मिलता है जो बहुत कम है, इससे उनके आगे आर्थिक संकट पैदा हो गया है, मांग कर कि महगांई के दौर में पन्द्रह सौ रूपये में परिवार का भारण पोषण करना मुशिकल है। समस्त चौकीदारों ने मांग कर कि प्रदेश सरकार को चौकीदारों को 11 हजार रूपये मानदेय व राज्यकर्मचारी को दर्जा दिया दिया जाए। जिससे की वह अपने परिवार का सही भारण पोषण कर सकें। इस अवसर पर लोकेश कुमार, सूरजभान, कौशल सिंह, वीरसैन, विवेक त्यागी, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
मानदेय बढ़ाने व राज्यकर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर किया प्रदर्शन
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 20, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 20, 2017
Rating:

No comments: