पारा थाना के घेराव के बाद एसएसपी आवास घेरा दारोगा पर पिटाई का आरोप
Dhanaoura times news Lucknow sheeba Khan
लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र में हंसखेड़ा चौकी प्रभारी संजय सिंह पर रविवार रात बर्तन व्यापारी सुनील कुमार यादव को पीटने का आरोप है। सुनील के मुताबिक वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में वह एक दुकान पर रुककर पान खा रहा था। इसी बीच चौकी प्रभारी इनोवा से पहुंचे और व्यापारी से अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी।
घटना से आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने सोमवार सुबह पारा थाने का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी थाने का घेराव करने के बाद राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी आवास पहुंचे और वहां भी विरोध दर्ज कराया। एसएसपी ने व्यापारियों को पूरे मामले की जांच करके चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। हंसखेड़ा निवासी सुनील कुमार यादव की काशीराम आवासीय कॉलोनी में सुनील बर्तन भंडार नाम से दुकान है। रविवार रात व्यापारी सुनील पान की दुकान पर थे, तभी चौकी प्रभारी संजय सिंह अपने साथियों के साथ वहा पहुंचे और गाड़ी का हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। सुनील के मुताबिक उसकी बाइक सड़क किनारे थी, तभी वह उसे हटाने को कह रहे थे। देर देखकर चौकी प्रभारी वाहन से उतरे और सुनील को पीटने लगे। घटना से आक्रोशित होकर हंसखेड़ा पारा रोड व्यापार मंडल के तमाम व्यापारी एकजुट होकर पारा थाने पहुंचे। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि अगर चौबीस घटे में चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पर व्यापारी धरना देंगे। प्रदर्शन में लल्लन यादव, सुखपाल सिंह, मोनू यादव, अरुण यादव, कुलदीप कुशवाहा, राकेश कुमार वर्मा, इसरार, विशाल गुप्ता, महेंद्र कुमार समेत कई व्यापारी शामिल थे।
पारा थाना के घेराव के बाद एसएसपी आवास घेरा दारोगा पर पिटाई का आरोप
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 12, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 12, 2017
Rating:

No comments: