ताजा ख़बरें

recent

कैंसर पीड़ित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

1
Dhanaoura times news Lucknow sheeba Khan
लखनऊ : सरोजनीनगर में ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित शुभम को गिरफ्तार कर लिया। इस शर्मनाक कृत्य में पांच अन्य लोगों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पूछताछ में आरोपित शुभम ने पुलिस को पांच युवकों की संलिप्तता बताई है। एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र के मुताबिक पीड़िता ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपित के बयान की जांच की जा रही है। इस पूरे प्रकरण में अगर किसी अन्य की कोई भी भूमिका होगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की दोस्ती शैलेंद्र नाम के युवक से थी। पीड़िता की पूर्व में शैलेंद्र से फोन पर बात भी हुई थी। आरोपित शुभम को शैलेंद्र का सिम कार्ड मिल गया था। इसके बाद आरोपित खुद को शैलेंद्र बताकर किशोरी से फोन पर बात करने लगा था। दोनों में कुछ दिनों से लंबी बातचीत चल रही थी। साजिश के तहत शनिवार को शुभम ने किशोरी को चिल्लावां बाजार में मिलने के लिए बुलाया था। यहां पर जब किशोरी ने उसे देखा तो उसने पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शुभम ने पीड़िता को झांसे में लेते हुए नटकुर गांव में शैलेंद्र के होने की बात कही थी। उसने किशोरी से कहा था कि शैलेंद्र ने पीड़िता को वहीं पर मिलने के लिए बुलाया है और वह उसे लेने के लिए आया है।
आरोपित शुभम जब किशोरी को लेकर बिजनौर रोड स्थित एक सुनसान स्थान पर बनी कोठरी में लेकर गया तो पीड़िता वहां अपने दोस्त शैलेंद्र को न पाकर भड़क गई और आरोपित से उसे वापस चिल्लावां छोड़ने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि उक्त कोठरी में पांच अन्य युवक बैठ कर शराब पी रहे थे। किशोरी के विरोध पर आरोपितों ने उसे बंधक बना लिया था। पीड़िता शोर न मचा सके, इसलिए आरोपितों ने उसके मुहं में कपड़ा ठूस दिया था।
पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर मौके से शराब की बोतलें, खून से सनी हुई चादर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपित शुभम ने अपने पांच अन्य साथियों की भूमिका भी बताई है। हालांकि पुलिस अभी आरोपित के बयान की पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुभम ने जिन साथियों का नाम बताया है, उनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शुभम के पिता यूपीडीपीएल से रिटायर्ड हैं।
कैंसर पीड़ित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार Reviewed by Ravindra Nagar on December 12, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.