ताजा ख़बरें

recent

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कांग्रेस में जश्न का माहोल

 Dhanaoura times News Lucknow
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली में होते ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में खुशी मनायी गयी। तिरंगे से सजे कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मिठाई बांटी गयी। कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराने के लिए राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष करने का संकल्प भी किया गया।
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सजाए गए कांग्रेस दफ्तर में सोमवार को सुबह से ही चहल पहल थी। स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न जिलों के कांग्रेसी भी इस उम्मीद से पार्टी मुख्यालय में डेरा डाले थे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की नियुक्ति का औपचारिक एलान होने के बाद समारोह होगा। दिल्ली दफ्तर से बड़े प्रोग्राम की मनाही होने से कांग्रेसियों के उत्साह में कुछ कमी आयी परंतु तीन बजे औपचारिक घोषणा होते ही नारेबाजी शुरू हुई। अलग- अलग समूहों में बंटे कार्यकर्ताओं में नारे लगाने की होड़ रही।
मीडिया के कैमरों में दिखने की आपाधापी रही, मिठाई बांटी और बधाइयां दीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, डा.आरपी त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, विनोद मिश्रा, संजय सिंह, प्रभजोत सिंह, मारुफ खान, करूणेश, आरपी सिंह, डीपी सिंह, संजय दीक्षित, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव व शैलेंद्र तिवारी भी मौजूद थे। जिला और ब्लाक केंद्रों पर भी मिठाइयां बांट कर खुशियां मनायी गयी।
राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के समय अधिकतर बड़े नेता दिल्ली में डेरा डाले रहे। राहुल गांधी 16 दिसंबर को विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे और इसी दिन ही भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश मुख्यालय में तब तक साज सज्जा और लाइटिंग भी रहेगी। प्रदेश प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि जिलों व ब्लाक स्तर पर भी 16 दिसंबर को प्रोग्राम होंगे।
राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कांग्रेस में जश्न का माहोल Reviewed by Ravindra Nagar on December 12, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.