ताजा ख़बरें

recent

आगरा में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का पुतला फूंका मुस्लिम महिलाओं ने |

3
Dhanaoura times news
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। कभी कोई राजीनतिक पार्टी तो कभी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस पर कोई न कोई बयान देकर इसे हवा देते रहते हैं।
वहीं बुधवार को तीन तलाक कानून का विरोध कर रहे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का मुस्लिम महिलाओं ने पुतला फूंका। तीन तलाक के खिलाफ बने कानून का किया समर्थन। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने राजधानी लखनऊ में एक आपात बैठक की थी जिसमें विधेयक का यह कहते हुए विरोध किया गया कि यह मुस्लिम महिलाओं व परिवारों के लिए नुकसानदेह और शरीयत के खिलाफ है। हालांकि बैठक में बमुश्किल एक-तिहाई सदस्य पहुंचे थे।
केंद्र सरकार की ओर से तीन तलाक पर संसद में पेश किये जाने वाले 'मुस्लिम वुमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल' पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रुख तय करने के लिए नदवा कॉलेज में बुलाई गई बैठक में 51 सदस्यीय वर्किंग कमेटी के केवल 19 लोग पहुंचे। हालांकि बोर्ड के एक सदस्य मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि कम सदस्यों की मौजूदगी कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि बैठक में कोई प्रस्ताव नहीं आना था।
आगरा में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का पुतला फूंका मुस्लिम महिलाओं ने | Reviewed by Ravindra Nagar on December 27, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.