ताजा ख़बरें

recent

मेरठ में किसानों का प्रदर्शन, कहा- 'योगी सरकार में किसानों का जीना दूभर'

Dhanaoura times nees 
बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को कमिश्‍नरी कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया। भाकियू के प्रांतीय अध्‍यक्ष मांगेराम त्‍यागी की अगुवाई में लगभग 800 की संख्‍या में पहुंचे किसानों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।
किसानों ने कहा कि योगी सरकार में किसानों का जीना और दूभर हो गया है। पहले से ही बिजली की कीमत आसमान पर थी, इस सरकार ने बढ़ाेतरी कर किसानों की कमर ही तोड़ दी। पहले से ही कर्ज तले दबा किसान इस वृद्धि को झेल नहीं पाएगा। किसानों ने चेताया कि अगर सरकार बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं लेती तो आंदोलन और अाक्रामक रूप लेगा।
चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के नीचे एकत्र होने के बाद इन्‍होंने कमिश्‍नरी के चारो ओर कलेक्‍ट्रेट तक जुलूस निकाला जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। ये कमिश्‍नरी कार्यालय में घुसने की कोशिश में है, जबकि गेट पर पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

मेरठ में किसानों का प्रदर्शन, कहा- 'योगी सरकार में किसानों का जीना दूभर' Reviewed by Ravindra Nagar on December 27, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.