ताजा ख़बरें

recent

कानपुर मेयर ने पार्क में शराब पी रहे लोगों को गनर दौड़ाकर पकड़वाया

Dhanaoura times news
विजय नगर स्थित नौ नंबर पार्क में शराब पी रहे और ताश खेल रहे लोगों को महापौर ने गनर से पकड़वाया। साथ ही मनकामेश्वर मंदिर में पक्के निर्माण व सब्जी मंडी लगी मिलने पर अफसरों को आदेश दिए कि 15 दिन में कार्रवाई करके उनको बताए। क्षेत्रीय पार्षद घनश्याम गुप्ता व अफसरों के साथ मनकामेश्वर मंदिर पहुंची महापौर प्रमिला पांडेय ने देखा कि वहां स्थान पर कब्जे किए गए हैं। विजय नगर में 77 गलियों में से 10 गलियों में चट्टे चल रहे है।
गोबर नाली में बहा दिया जाता है इससे नाली चोक पड़ी है और जलभराव है। चट्टे हटाने के आदेश दिए। अफसरों ने बताया कि सीवर लाइन डाली गयी है जोड़ देने के बाद जल निकासी शुरू हो जाएगी। क्षेत्र में लक्ष्मी रतन मिल की जगह पर पड़ा कूड़ा साफ कराने और अफसरों को आदेश दिए कि मिल के अफसरों से बात करके जमीन ले ली जाए इसमें सब्जी मंडी शिफ्ट कर दी जाए उनको जरूरत पड़ने पर जमीन वापस कर दी जाए। गनर द्वारा पकड़े गए शराबियों के बारे में बताया कि बाद में पार्षद के कहने पर छोड़ दिए गए। हालांकि पार्षद ने बताया कि उन्होंने नहीं छुड़वाया है।
उप सीएम ने सड़कों के निर्माण का मांगा प्रस्ताव : महापौर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात हुई थी। सड़कों के निर्माण के लिए धन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजे। 
कानपुर मेयर ने पार्क में शराब पी रहे लोगों को गनर दौड़ाकर पकड़वाया Reviewed by Ravindra Nagar on December 27, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.