कांग्रेसी राजबब्बर और सपा के अखिलेश गुजरात में प्रचार करने की तैयारी
धनौरा टाइम्स ::- उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से निपटने के बाद गुजरात की बारी है। कांग्रेस और सपा दोनों ही वहां चुनाव प्रचार की तैयारी कर रहे हैं। वहां मुकाबला संघर्षपूर्ण होने के कारण कांग्रेसी खासा उत्साहित हैं। एक दिसंबर को निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत उत्तर प्रदेश के करीब आधा दर्जन नेताओं को गुजरात चुनाव में लगाया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चार दिसंबर से गुजरात चुनाव में पार्टी का प्रचार करने जा रहे हैं। दोनों दलों के दौरे में पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नेताओं लुभाने की तैयारी है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में अच्छी खासी संख्या में उत्तर प्रदेश के बाशिंदे भी बसते हैं, जिसमें पूर्वी जिलों के मूल निवासी अधिक हैं। गुजरात में टिकट वितरण की स्क्रीनिंग कमेटी में विधान मंडल दल नेता अजय कुमार लल्लू को शामिल किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद पीएल पुनिया, पूर्व विधायक नदीम जावेद व मनोज त्यागी जैसे नेताओं का चुनावी दृष्टि से उपयोग किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जिलों से ऐसे नेताओं के नाम मांगे गए हैं, जिनका संपर्क गुजरात से है अथवा उनके परिचित वहां पर रहते हों।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चार दिसंबर से गुजरात चुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगे। वह चार दिन चुनावी सभाएं करेंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव चार से सात दिसंबर तक गुजरात प्रवास पर रहेंगे। गुजरात में पांच विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पहली चुनावी सभा जामनगर में होगी। इस क्षेत्र में पूर्वोत्तर के लोग बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश में पहुंचे हैं।

Reviewed by Ravindra Nagar
on
November 30, 2017
Rating:

No comments: