ताजा ख़बरें

recent

IPL 2018 : गंभीर को KKR ने छोड़ा, धोनी को मिली नई टीम, ये क्रिकेटर हुए रिटेन

Dhanaoura times news 
प्रीमियर लीग 2018 के लिए फ्रेंचाइजी किन खिलाड़‍ियों को टीम में रिटेन करेंगी, इसका ऐलान हो गया है। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में गुरुवार को विभिन्न टीमों के प्रबंधकों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को रिलीज कर दिया है। इसका मतलब यह है कि वह अब केकेआर के सदस्य नहीं होंगे। अब महीने के आखिर में खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी में गौतम गंभीर भी उपलब्ध होंगे।
वहीं दो साल बाद आईपीएल में लौट रही चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना को रिटेन किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमरा को रिटेन करने का फैसला किया है। उधर, दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऐलान कर दिया है कि वह ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और क्रिस मोरिस को रिटेन करेगी।
बता दें कि आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में लिये गए फैसले के तहत हर टीम प्लेयर रिटेंशन और राइट टू मैच के तहत पांच खिलाड़ियों को चुन सकती है। फ्रेंचाइजी को यह अधिकार है कि वह अधिकतम तीन रिटेंशन या तीन आरटीएम चुन सकती है। खिलाड़ियों की नीलामी से पहले यदि कोई रिटेंशन नहीं होता है तो टीम तीन आरटीएम ले सकती है।
चेन्नई और राजस्थान के लिये रिटेंशन और आरटीएम के लिये वे खिलाड़ी होंगे जो 2015 में उनके लिये खेले और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स या गुजरात लायंस का हिस्सा थे। वेतन पर लगी कैप भी बढा दी गई है। आगामी सत्र के लिये 80 करोड़, 2019 के लिये 82 और 2020 के लिये यह 85 करोड़ रूपये होगी। हर सत्र के लिये अधिकतम खर्च इसका 75 फीसदी हो सकता है।
IPL 2018 : गंभीर को KKR ने छोड़ा, धोनी को मिली नई टीम, ये क्रिकेटर हुए रिटेन Reviewed by Ravindra Nagar on January 05, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.