32 साल की महिला को 16 साल के किशोर से हुवा प्यार
Dhanaoura times news
ट्यूशन के दौरान 32 साल की महिला और 16 साल के किशोर का प्यार परवान चढ़ा।*
*बरेली। ये स्टोरी किसी फिल्म की नहीं है बल्कि ये अनोखी प्रेम कहानी बरेली की है जहां पर एक 32 साल की महिला को 16 साल के किशोर से प्यार हो गया।*
*दोनों का प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ा कि महिला और किशोर घर से फरार हो गए। दोनों के फरार होने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।*
*किशोर जाता था पढ़ाने...!*
कैंट के सदर बाजार इलाके का रहने वाले फौजी का 16 साल का बेटा पड़ोस की 32 साल की अविवाहित महिला को पढ़ाने जाता था। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे इसी बीच महिला की शादी कहीं और अन्य जगह पर तय हो गई लेकिन दोनों को जुदाई मंजूर नहीं थी और उन्होंने घर छोड़ने का फैसला ले लिया और घर छोड़ कर फ़रार हो गए। किशोर ने फोन कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
*शादी की जानकारी से खुश नहीं थी महिला...!*
बताया जा रहा है कि महिला की शादी किसी बड़े घर में तय हुई थी और उसका होने वाला पति विकलांग है जिसके कारण वो शादी से खुश नहीं थी और वो किशोर को लेकर फरार हो गई।
*पुलिस जुटी तलाश में...!*
दोनों के घर से फरार होने के बाद उनके परिजनों ने पहले तो दोनों को खोजने का प्रयास किया लेकिन जब दोनों नहीं मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि महिला और किशोर घर से चले गए जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है और दोनों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
32 साल की महिला को 16 साल के किशोर से हुवा प्यार
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 05, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 05, 2018
Rating:

No comments: