ताजा ख़बरें

recent

टू चाइल्ड पॉलिसी का बने कानून नायाब तहसील दार को सौंपा ज्ञापन

Dhanaoura times news 
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे टू चाइल्ड पॉलिसी आंदोलन के तहत एक कार्यक्रम के अनुसार सभी 710 जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर सौंपा गया।
         बुधवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा समाजसेवी सर्वेश शर्मा के नेतृत्व में फाउंडेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता नगर के रामलीला मैदान से एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायाब तहसीलदार शमीम अहमद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में फाउंडेशन द्वारा सभी के लिए अधिकतम दो बच्चों के कानून की मांग व बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए व टू चाइल्ड पालिसी लागू करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे भी लगाए जैसे बढ़ती जो आबादी है देश की बर्बादी है और टू चाइल्ड पॉलिसी लागू करो लागू करो एवं जन जन की है। यही पुकार दो बच्चे और पूरा परिवार आदि सरीखे  नारे लगाए इस मौके पर मुख्य रुप से विकास अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, व्रिजेश अग्रवाल, सौरभ सैनी, संजय चौधरी, शलभ भारद्वाज, विशाल कौशिक, प्रिंश चावला आदि मौजुद रहे।
टू चाइल्ड पॉलिसी का बने कानून नायाब तहसील दार को सौंपा ज्ञापन Reviewed by Ravindra Nagar on January 17, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.