ताजा ख़बरें

recent

कक्षा 1 के छात्र पर चाक़ू से हमला…मुंह में कपड़ा ठूंस बाथरूम में किया बंद

Dhanaoura times news lucknow
राजधानी लखनऊ में देश के सबसे चर्चित हत्याकांड प्रद्युमन की यादें ताजा हो गईं. यहाँ के मशहूर स्कूल ब्राइटलैंड में कक्षा एक के सात वर्षीय छात्र को चाक़ू मारकर बाथरूम में बंद कर दिया गया. सुबह प्रार्थना के समय जब डिस्पलिन हेड बच्चों को कॉल करने पहुंचे तब बाथरूम के पास उन्हें दरवाजा पीटने की आवाज़ सुनाई दी. दरवाजा खुला तब ऋतिक खून से लथपथ हालत में था. आनन फानन में उसे राजधानी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं.
ऋतिक के पिता राजेश सिंह त्रिवेणीनगर निवासी हैं और हाईकोर्ट में नौकरी करते हैं. ऋतिक त्रिवेणीनगर तृतीय में स्थित ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज में कक्षा एक का छात्र है. राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद कोर्ट चले गए थे. कुछ समय बाद स्कूल से फोन आया कि उनके बच्चे को चोट लग गयी है. इस पर वह पत्नी को लेकर स्कूल पहुंचे. वहांपता चला कि बच्चे पर चाकू से हमला किया गया था.
राजेश सिंह बेहद चौंकाने वाला इल्जाम लगाते हुए कहा कि बच्चे स्कूल की एक लडक़ी ने बाथरूम में बन्द किया, हाथ पैर बांधे, चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया.
घायल छात्र ऋतिक का बड़ा भाई हितेश भी इसी स्कूल में 6th क्लास में पढ़ता है. परिवार का कहना है कि हितेश छह महीने से स्कूल नहीं जा रहा. वह कहता है इस स्कूल नहीं जाऊंगा.
पिता का आरोप है कि स्कूल के अन्दर इतनी जघन्य वारदात होने के बाद भी स्कूल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी. यही नहीं प्रशासन ने बच्चे के पिता को पुलिस में शिकायत करने से भी मना किया. जब मामला मीडिया में आया तो मजबूरन स्कूल की प्रिंसिपल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
एसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस गंभीरता से लेकर पुलिस ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया है.
कक्षा 1 के छात्र पर चाक़ू से हमला…मुंह में कपड़ा ठूंस बाथरूम में किया बंद Reviewed by Ravindra Nagar on January 17, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.