ताजा ख़बरें

recent

ओपी सिंह होंगे यूपी के नए डीजीपी

Dhanaoura times news lucknow
सीआईएसएफ के डीजी ओपी सिंह होंगे यू0पी0 के नए डीजीपी*
शनिवार को केंद्र ने उन्हें रिलीव कर दिया। वह सोमवार या मंगलवार तक अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं।
शुक्रवार को मीडिया में उनको केंद्र से हरी झंडी न मिलने की खबरों के बाद राज्य सरकार ने दोबारा उनका नाम यूपी के डीजीपी के लिए भेजा था। 31 दिसंबर को डीजीपी सुलखान सिंह के रिटायर होने के बाद से प्रदेश के डीजीपी का पद खाली चल रहा है। यह पहली बार है जब प्रदेश के डीजीपी का पद इतने दिनों तक खाली रहा है। शुक्रवार को केंद्र की मंजूरी न मिलने की खबरों के बाद एक बार फिर कई नामों की चर्चा शुरू हो गई ‌थी। माना जा रहा था कि मुलायम सरकार में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ हुई बदसलूकी में ओपी सिंह का नाम आने के बाद से बीजेपी आलाकमान उन्हें लेकर आश्वस्त नहीं था। बीजेपी को आशंका थी कि बसपा इसे दलित वोटरों को भाजपा से दूर ले जाने में इस्तेमाल कर सकती है।
हालांकि योगी आदित्यनाथ की पहली पंसद बने ओपी सिंह के नाम का दोबारा प्रस्ताव भेजने पर केंद्र ने उन्हें रिलीव कर दिया।
ओपी सिंह होंगे यूपी के नए डीजीपी Reviewed by Ravindra Nagar on January 20, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.