लखनऊ में दिन में घर में घुसकर सीडीआरआइ कर्मी महिला की हत्या
Dhanaoura times news lucknow
प्रदेश की राजधानी के नाका कोतवाली क्षेत्र में दिन में महिला की हत्या कर दी गई। सीडीआरआइ में लैब टेक्नीशियन राजेंद्र नगर निवासी वीना मेहरोत्रा (54) की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।
बैखौफ हत्यारे ने नाका कोतवाली से चंद कदम दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। नाका राजेन्द्र नगर बलरामपुर क्वार्टर स्ट्रीट में हार्ड वेयर कारोबारी राजीव मेहरोत्रा के घर उनकी पत्नी अकली थीं। हत्यारों ने लूट को अंजाम देने के बाद उनको मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने वीना मेहरोत्रा के हाथ की नस काटने के साथ ही उनके सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार किया। उनका शव किचन के अंदर खून से लथपथ मिला। शव।
पति ने कबाड़ी पर हत्या की आशंका जताई है। उनके दुकान जाने से पहले वहां से कबाड़ी पुराने पेपर तथा कबाड़ का सामान लेकर गया था। पुलिस ने नौकरों समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही फोरेंसिक की टीम वहां पर जांच कर रही है।
पति राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि उनकी पत्नी की हत्या लूटपाट के इरादे से हुई है। घर से करीब पांच लाख रुपया नकद तथा लाखों के जेवर गायब हैं। पुलिस को मौके पर अलमारी से काफी सामान बिखरा मिला था। वहीं जल्दबाजी में बदमाश को कुछ जेवर भी छोड़ गए।
बदमाश उनके घर में सीढ़ी के रास्ते से घुसे थे। सीढ़ी का रास्ता खुला था। वीना के छत से सटी हैं पड़ोस के घरों की छतें। हत्यारों ने घर के चाकू के साथ ही लोहे की रॉड से वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनऊ में दिन में घर में घुसकर सीडीआरआइ कर्मी महिला की हत्या
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 20, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 20, 2018
Rating:

No comments: