ताजा ख़बरें

recent

EVM से न होती छेड़छाड़ तो जीतते और भी ज्यादा सीटें, मायावती

Dhanaoura times news Lucknow
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन लोकसभा में एक सीट भी न जीतने वाली बीएसपी इस चुनाव में साख बचाने में जरूर सफल रही. पार्टी के प्रदर्शन पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हम समाज के दलित और मुस्लिम तबके को साथ लाना चाहते थे तभी इस चुनाव में हमने पार्टी सिंबल के साथ लड़ने का फैसला किया.

नतीजों पर बोलते हुए मायावती ने कहा कि दलित समुदाय के अलावा समाज के सवर्ण और पिछड़े वर्ग ने भी और यह पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं. साथ ही समाज के मुस्लिम तबके का समर्थन भी हमें हासिल है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद भी बीएसपी नंबर दो पर रही.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ईवीएस से छेड़छाड़ की थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही आज सत्ता में हो लेकिन हमें भरोसा है कि न सिर्फ बहुजन समाज बल्कि अन्य समुदाय की जनता भी हमारे साथ है. मायावती ने कहा कि बीएसपी ने हमेशा से सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के नारे पर ही सत्ता चलाई है.
निकाय चुनाव में भी बीजेपी पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि अगर इस बार बीजेपी EVM से छेड़छाड़ नहीं करती तो हमारे और भी मेयर जीतते और सीटें भी ज्यादा मिलती. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी ईवीएम के बजाय कराती है तो किसी भी हाल में सत्ता नहीं हासिल कर सकती.
भविष्य की रणनीति पर चर्चा करते हुए मायावती ने कहा कि वह देशभर में रैलियां करने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने के लिए वह सर्व समाज के आने के लिए भी तैयार हैं.
यूपी निकाय चुनाव की 16 नगर निगमों में से 16 पर बीजेपी ने कब्जा किया है, जबकि 2 पर बीएसपी ने जीत दर्ज की. मेरठ और अलीगढ़ में नगर निगम सीट से बीएसपी ने बीजेपी को हराकर जीत दर्ज की है. वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की कुल सीट 198 सीटों में से बीजेपी ने 67 तो वहीं बीएसपी ने दूसरे नंबर पर रहते हुए 27 सीटों पर जीत हासिल की है.  
EVM से न होती छेड़छाड़ तो जीतते और भी ज्यादा सीटें, मायावती Reviewed by Ravindra Nagar on December 02, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.