सूबे ने छह लाख युवाओं ने कराया रोजगार पाने को पंजीयन : योगी आदित्यनाथ
Dhanaoura times news lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में कौशल विकास कार्यक्रम को गति प्रदान की। लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अम्बेडकर सभागार में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास के सेमिनार को संबोधित किया। इस सेमिनार में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कौशल विकास से प्रेरित होकर प्रदेश में रोजगार पाने को छह लाख युवाओं का पंजीयन कराया है। उन्होंने कहा कि अब तक चार लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में 21 और 22 फरवरी को इन्वेस्टर मीट को लेकर तैयारी चल रही है।
यह प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं को इससे नई दिशा मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगला वर्ष युवा वर्ष होगा। प्रदेश में चार लाख युवाओं को हम सरकारी नौकरी देंगे। इसके साथ ही पांच लाख करोड़ के निवेश के माध्यम से 50 लाख रोजगार दिए जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए 70 हजार करोड़ की योजनाएं तैयार की हैं।
हम युवाओं के लिए कई जरुरी काम करने जा रहे हैं। अगला वर्ष युवाओं के लिए निर्धारित किया है। हमारा प्रयास है कि लोगों को नई व्यवस्था मिले, रोजगार मिले।
इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद पहली बार 2014 में कौशल विकास जैसे मंत्रालय का गठन किया है। सेमिनार में केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।
सूबे ने छह लाख युवाओं ने कराया रोजगार पाने को पंजीयन : योगी आदित्यनाथ
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 23, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 23, 2017
Rating:

No comments: