सीतापुर में ट्रक ने आटो को कुचला, छह की मौत
Dhanaoura times news
तेज रफ्तार ट्रक ने आज सीतापुर में आटो को टक्कर मार दी। जिससे छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। मृतकों में दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के नेरी गांव के पास सीएचसी के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर आज टेंपो से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों ही वाहन सड़क किनारे खड्ड में घुस गए।
इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। दो मृतकों की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। कुछ लोग घायल हुए हैं, उन्हें नेरी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में ऊषा (45) पत्नी संजय, शिवम (6) पुत्र संजय, रिंकी (30) पत्नी भाई लाल, निवासीगण नेरी तथा लालू (35) पुत्र तीरथ राम, निवासी इंदिरा नगर थाना रामकोट हैं। इनके साथ दो अज्ञात हैं।
जाम लगी देख आटो हटवाने गए दो होमगार्डों का एक चालक से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर चालक ने होमगार्डों का ही बेंत छीन लिया और दोनों को पीट कर लहूलुहान कर दिया। होमगार्डों का सिर व हाथ फोड़ कर चालक भागता, इससे पहले ही पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। युवक को कोतवाली लाया गया। दोनों होमगार्ड का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर में ट्रक ने आटो को कुचला, छह की मौत
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 23, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 23, 2017
Rating:

No comments: