*यूपी में महिला मीडियाकर्मी भी नहीं है सुरक्षित हुआ बलात्कार का प्रयास*
Dhanaoura times news
बिजनौरः उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम तो आम अब तो मीडियाकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला बिजनौर जिले का है, जहां पंजाब की मीडियाकर्मी के साथ रेप के प्रयास की वारदात सामने आई है। जो हाल ही मैं अपने गांव आई हुई थी। घर में महिला मीडियाकर्मी को अकेला पाकर गांव के ही खलील नाम के व्यक्ति ने जबरन रेप का प्रयास किया। युवती की चीख पुकार सुनकर गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के गांव बाकरपुर का है। जहां पर एक मीडियाकर्मी युवती पंजाब से अपने पैतृक गांव आई हुई थी। जब युवती के घरवाले किसी रिश्तेदार के यहां शादी मे गए हुए थे तो युवती को अकेला देखकर गांव का ही खलील नाम का व्यक्ति उसके घर आकर पहले तो फ़ोन नंबर मांगने लगा। नंबर न दिए जाने पर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान युवती की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के कई लोग इकट्ठा हो गए। तभी आरोपी मौका देख वहां से भाग निकला। युवती व उसके परिवार ने मामले की तहरीर थाने में देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके बाद युवती को लगातार केस वापस लेने की धमकियां मिल रही है। युवती ने बताया कि आरोपी के राजनीतिक संबंध मज़बूत होने के कारण पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है। तो वही इंसाफ़ न मिलने की स्थिति में युवती परिवार सहित आत्महत्या करने की बात कह रही है।
*यूपी में महिला मीडियाकर्मी भी नहीं है सुरक्षित हुआ बलात्कार का प्रयास*
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 28, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 28, 2017
Rating:

No comments: