ताजा ख़बरें

recent

सीएम योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे | लखनऊ

Dhanaoura times news 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल थे। अब उनका कल हिमाचल प्रदेश के सीएम में शपथ ग्रहण में भी जाने का कार्यक्रम बन गया है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आज शाम को गांधीनगर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात में हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उनका मंत्रिमंडल कल शिमला में शपथ लेगा। जयराम ठाकुर तथा उनके मंत्रियों को कल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देव व्रत शपथ दिलाएंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर के नाम पर सर्वसम्मति बनने के बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आचार्य देव व्रत से मिलकर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
जयराम ठाकुर के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक दल में शामिल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत कई वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। 
इससे पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांधीनगर में विजय रूपाणी के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में शामिल होने गए थे।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की थी। योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में धुआंधार सभाएं भी की थीं।
सीएम योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे | लखनऊ Reviewed by Ravindra Nagar on December 26, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.