ताजा ख़बरें

recent

*युवती को अकेला देखकर घर घुसा पेंटर , बोला आज मना मत करना क्रिसमस है , फिर पब्लिक ने मार-मार कर शक्ति कपूर बनाया..





Dhanaoura times news
पेंटर ने अंदर से दरवाजा बंद किया और युवती से बोला आज क्रिसमस है प्लीज आज मना मत करना। मेरे साथ दोस्ती कर लो। घटना ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र की है...!*

*मेरठ। जिले में छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही छेड़छाड़ के एक आरोपी को आम लोगों ने पकड़ कर धुना था और मुर्गा बना दिया था। इसके बाद भी मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों के हौसलों में कमी नहीं आई। दरअसल क्रिसमस के दिन एक मनचला पेंटर युवती को घर में अकेला पाकर अपने प्यार का इजहार करने दुस्साहसिक तरीके से उसके घर में घुस गया। पेंटर ने अंदर से दरवाजा बंद किया और युवती से बोला आज क्रिसमस है प्लीज आज मना मत करना। मेरे साथ दोस्ती कर लो*

*मनचले पेंटर का इतना कहना था कि युवती ने शोर मचा दिया।..*

 युवती के शोर मचाने पर पेंटर ने उसको बदनीयत से दबोच लिया।घटना ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र की है। सोमवार की दोपहर एक घर में काम कर रहे पेंटर ने पड़ोस के घर में युवती को अकेला देखकर एकतरफा प्यार का इजहार करने पहुंच गया। युवती के शोर मचाने पर एकत्र हुए पड़ोस के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिसको सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी पेंटर अपने आप को बीकॉम का छात्र बता रहा है।

दरअसल, माधवपुरम सेक्टर एक में एक व्यक्ति के घर पर कुराली निवासी ललित जाटव पुत्र ओमी पुताई के काम के लिए आया था। आरोप है कि दोपहर के समय पड़ोस के घर में एक युवती को अकेला देख ललित उसको दोस्ती का आफर देने लगा। इतना ही नहीं उसने युवती के साथ छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की। क्षेत्र के निवासियों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज से बीकॉम कर रहा है। उसने छेड़छाड़ के आरोप से इंकार किया। वहीं युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।


*युवती को अकेला देखकर घर घुसा पेंटर , बोला आज मना मत करना क्रिसमस है , फिर पब्लिक ने मार-मार कर शक्ति कपूर बनाया.. Reviewed by Ravindra Nagar on December 26, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.