ताजा ख़बरें

recent

निर्भया की मां का आरोपः दूसरे कार्यों में किया जा रहा निर्भया फंड इस्तेमाल |

Dhanaoura times news
निर्भया फंड का गलत इस्‍तेमाल किया जा रहा है। सरकार पर यह आरोप निर्भया की मां आशा देवी ने लगाया है। शुक्रवार को निर्भया की पांचवीं बरसी के मौके पर गांव मेड़वरा कला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद आशा सिंह ने कहा कि उस दर्दनाक घटना के बाद सरकार ने निर्भया फंड की घोषणा की थी। बाद में इसे अमल में लाया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण है। इसके उलट इसका उपयोग अन्य सरकारी विभागों के लिए किया जा रहा है। रेलवे, सड़क आदि के कार्य में इस फंड से धनराशि जारी किया जाना बिल्कुल गलत है। इस फंड के जरिए बालिकाओं के लिए स्कूल, अस्पताल आदि का निर्माण किया जाना चाहिए। वहीं आशा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पिछले दो महीने से समय मांगा जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। इससे वह बेहद दुखी हैं। 
निर्भया की मां का आरोपः दूसरे कार्यों में किया जा रहा निर्भया फंड इस्तेमाल | Reviewed by Ravindra Nagar on December 29, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.