ताजा ख़बरें

recent

कुंभ की तैयारियों के लिए सीएम योगी से मिले आखाड़ा परिषद अध्यक्ष

Dhanaoura times news lucknow
 कुंभ 2019 की तैयारियों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महाचिव महंत हरि गिरि व अन्य ने मुलाकात की। इस दौरान कुंभ की तैयारियों से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी कुंभ की तैयारियों को लेकर पहले भी कई बार सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों के बीच कई मुद्दों पर बात हो चुकी है।
गौरतलब है कि कुंभ के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण के कार्यों के लिए 766 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें शासन की ओर से 297 करोड़ रुपये जारी भी हो गए हैं। चारों चरणों में कुल 160 प्रोजेक्ट हैं, जिनके कार्यों में अब तेजी आएगी।
कुंभ की तैयारियों के लिए सीएम योगी से मिले आखाड़ा परिषद अध्यक्ष Reviewed by Ravindra Nagar on December 31, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.