ताजा ख़बरें

recent

सड़कों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की नाराजगी यूं ही नहीं

Dhanaoura times news lucknow
 प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असंतोष जाहिर किया है तो इसके पीछे कई वजहे हैं। प्रदेश के की जिलों से इस अभियान की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आई हैं। इसके अतिरिक्त कुछ सांसदों और विधायकों ने भी लोक निर्माण विभाग के काम को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
प्रदेश में सरकार बनने के बाद में एक लाख 21 हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू किया गया था। यह योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक थी। विभागीय मंत्री होने के नाते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खुद पूरे अभियान पर नजर रखे थे। इसके बावजूद निर्धारित तारीख 15 जून तक 63 फीसद लक्ष्य ही हासिल किया जा सका। हालांकि काम इसके बाद भी जारी रहा और दिसंबर की शुरुआत तक 84 हजार किमी सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे किए जा चुके थे।
सरकार ने इसे क्रास चेक करने के लिए अधिकारियों की टीम भी गठित की। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि गुणवत्ता बनाई रखी जाए और लोगों के बीच संदेश जाए कि सरकार ने महत्वपूर्ण काम किया। विभाग ने आंकड़ों का पहाड़ तो खड़ा कर लिया लेकिन सड़कों को लेकर शिकायतों का सिलसिला बना रहा। इसी में कई शिकायतें मुख्यमंत्री तक भी पहुंची।
उल्लेखनीय है कि इसी माह सड़कों के निर्माण को लेकर आयोजित कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की पीठ थपथपाई थी लेकिन, दो दिन पहले समीक्षा बैठक में उन्होंने गड्ढामुक्ति अभियान के प्रति न गहरा असंतोष जाहिर किया, बल्कि खुद परीक्षण करने की बात भी कही। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर भी चेताया कि सरकार सड़कों के निर्माण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी। 
सड़कों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की नाराजगी यूं ही नहीं Reviewed by Ravindra Nagar on December 31, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.