कांग्रेसियों ने मनाया नोट बंदी का दिन काला दिवस
अमरोहा। नोट बंदी की पहली बरसी पर काग्रेसियो ने कलट्रेट पहुँच काली पट्टी बाँध कर काला दिवस मनाया।
बुधवार को कांग्रेसियों ने कल्ट्रेट पहुच कर राष्ट्रपति के नाम डी एम के माध्यम ज्ञापन सौंपा।और कहा कि पिछले साल 8 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात आठ बजे अचानक टीवी पर आकर यह घोषणा किया की आज रात के 12 बजे से 500 और 1000 के पुराने नोट पूरी तरह से चलन से बंद कर दिए गए थे।और 31 दिसंबर तक 1000 व 500 के पुराने नोट बैंक में इस अवधि के दौरान जमा करने का मुका दे कर लोगों को एक दुखद फैसला सुनाया। वहीँ दो दिन के बाद से तीन से पांच किलो मीटर लम्बी लाइन लगा कर सिर्फ साढ़े चार हजार रुपया बैंकों से निकालने की मोहलत दी। और नए नोट लेने के बाद भी बाजार में छुट्टे पैसे नहीं मिल रहे थे उसी दौरान दो सौ से अधिक लोगों की जान चली गयी। प्रधानमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि पचास दिनों में हालात सुधर जाएंगे और अगर इस दौरान हालात नहीं सुधरे तो उन्हें जूतों से मारा जाए। इसके बाद उन्होंने फिर दो महीने का और समय मांगा और कहा कि दो महीने में स्थिति नहीं सुधरी तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाए। इसी दौरान लाखों छोटे-मोटे व्यवसाय बंद हो गए और करोड़ों से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गए। महंगाई आसमान छूने लगी और देश की हालत बद से बदतर होती चली गई और आज तक वह स्थिति सुधरी नहीं। अभि नोट बंदी से लोगों का मन भरा नहीं था कि प्रधान मंत्री ने जी एस टी के नाम से लोगों को दूसरी बड़ी चोट लगीं, जिसके कारण हलकी हलकी सांस लेने वाले उद्योग टूट गए। लोग काला धन के लिए इंतजार करने लगे लेकिन जब यह पता चला कि 11 प्रतिसत 500 और 1000 के पुराने नोट वापस बैंक में आ गए तो इसका मतलब है कि कोई भी काला धन लोगों के पास नहीं था फिर भी, सरकार के एजेंटों ने काला धन सफेद बना दिया। इससे गरीब और बदतर हो गया है। जी एस टी की पूरी राशि सामान्य लोगों द्वारा प्राप्त की जा रही है, यह जनता के साथ एक बड़ा धोखा है सरकार ने जो आम आदमी का खून चूस चूस कर जो टैक्स बटोरा।इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, नगर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, हाजी यासीन सैफी, मन्सूर सलमानी,डॉ सिराजउददीन हाशमी, अशोक कुमार, हबीब अहमद, डॉ अमीन उल हक, आदि लोग मौजूद थे रिपोर्ट इकरामुद्दीन मालिक अमरोहा
कांग्रेसियों ने मनाया नोट बंदी का दिन काला दिवस
Reviewed by Ravindra Nagar
on
November 08, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
November 08, 2017
Rating:

No comments: