कांग्रेस में असंतोष को शांत करने के लिए दो नए कार्यवाहक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में जारी घमासान थम नहीं पा रहा है। असंतोष को शांत करने के लिए दो नए कार्यवाहक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी। तीसरे चरण के चुनाव को उम्मीदवारों का एलान भी किया गया। प्रवक्ता संजय वाजपेयी ने बताया कि जिन दो कार्यवाहक जिलाध्यक्षों को तैनात किया गया, उसमें सहारनपुर में जावेद साबरी और बलरामपुर में मनीष कुमार ओझा का नाम शामिल है। बता दे कि इससे पहले हरदोई, मथुरा और मेरठ में भी कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके है। उधर टिकटों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को भी हंगामे जैसे हालात बने रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लखनऊ के प्रत्याशियों से भी मुलाकात की। महापौर व पार्षद प्रत्याशियों से परिचय के बाद चुनाव प्रचार में सहयोग का आश्वासन भी दिया। मेयर की प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी के साथ सांसद प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, दीपक सिंह, श्यामकिशोर शुक्ल, आरपी त्रिपाठी, हनुमान त्रिपाठी भी बैठक में उपस्थित थे।
कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की मौजूदगी में भी असंतुष्ट का हंगामा जारी रहा। लखनऊ की महापौर प्रत्याशी अनुसूया शर्मा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी। प्रेमा अवस्थी को टिकट का विरोध कर रहें कार्यकर्ताओं ने भाजपा से मिलीभगत जैसे आरोप भी लगा रहे थे। पुराने कार्यकर्ताओं को न्याय दो जैसे नारों से कांग्रेस दफ्तर गूंजता रहा। चयन समिति के सदस्य आरपी त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को कानपुर देहात, एटा, झांसी, कुशीनगर, जौनपुर, फतेहपुर, महोबा, सीतापुर, संभल, फीरोजाबाद, बरेली, खीरी, कन्नौज, औरेया, बाराबंकी व मीरजापुर के पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है। रिपोर्ट शीबा खान लखनऊ
कांग्रेस में असंतोष को शांत करने के लिए दो नए कार्यवाहक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
Reviewed by Ravindra Nagar
on
November 08, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
November 08, 2017
Rating:

No comments: