ताजा ख़बरें

recent

दिल्ली में बीजेपी को तगड़ा झटका, लवली फिर कांग्रेस में शामिल

Dhanaoura times news 
नई दिल्लीः दिल्ली में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बाय-बाय कर बीजेपी का दामन थामने वाले अरविंदर सिंह लवली फिर से कांग्रेसी बन गए हैं।
लवली ने आज फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शीला दीक्षित मंत्रीमंडल में वे मंत्री थे।  उन्हें शीला का करीबी माना जाता है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी अरविंद सिंह लवली अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
अप्रैल, 2017 में भाजपाई हुए नेता अरविंदर लवली ने पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी का फैसला किया। फिर शनिवार को उन्होंने घरवापसी कर ली।
जानकारी के अनुसार, बीजेपी के कुछ और कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।
कई अन्य नेता भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। इनमें बरखा सिंह, अमित मालिक, प्रत्यूष कंठ सहित कुछ पुराने कांग्रेसी शामिल हैं। 
दिल्ली में बीजेपी को तगड़ा झटका, लवली फिर कांग्रेस में शामिल Reviewed by Ravindra Nagar on February 17, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.