मरी हुई " माँ " के पेट से निकला दस दिन बाद जिंदा बच्चा
Dhanaoura times news
*नई दिल्ली: एक बहुत ही अजीबों गरीब मामला सामने आया है। दस दिन पहले मरी एक महिला के पेट से एक बच्चे ने जन्म लिया। जिस समय महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए जब महिला का कफन खोला गया। उन्होंने देखा कि कफन में बंद महिला के शव से एक बच्चे ने जन्म लिया। इसे भगवान का ही करिश्मा कहा जा सकता है।*
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दक्षिण अफ्रीका के म्थ्यासी गांव की बताई जा रही है। यहां एक अस्पताल में एक 33 वर्षीय महिला की मौत दस दिन पहले मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि यह महिला 9 माह की गर्भवती थी। महिला का नाम नॉमवेलिसो म्दोयी था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला के पहले से पांच बच्चे थे।
घटना स्थाल पर मौजूद फुंडिले ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि इस घटना को देखकर सब दंग रह गए। जिसके चलते पैदा हुए नवजात शीशु को देख ही नहीं पाए कि वो बच्चा लड़का था या लड़की। शव दाह ग्रह के मालिक फुंडिले 20 साल से मुर्दों का अंतिम संस्कार करने का काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसी घटना के बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना कि मरी हुई महिला ने जिंदा बच्चे को जन्म दिया हो।
मरी हुई " माँ " के पेट से निकला दस दिन बाद जिंदा बच्चा
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 04, 2018
Rating:

No comments: