UP मे ठंड से साल के पहले ही दिन कांपे लोग
Dhanaoura times news lucknow
साल के पहले ही दिन ट्रांस ¨हडन में कड़ाके की सर्दी रही। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्का सूरज निकला तो शाम से फिर मौसम ने अपना असर दिखा दिया। ठंड के चलते कोहरा बढ़ा जिससे सड़क पर वाहनों के संचालन पर भी असर पड़ा। सोमवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।
ठंड से बचते रहे लोग : सोमवार को तेज ठंड का असर बाजार, मॉल और सोसायटियों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी देखने को मिला। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। इसी के साथ सुबह की सैर व दुपाहिया वाहनों पर सवार रहने वाले लोगों को गर्म कपड़ों से पैक देखा गया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए घर में ही रूम हीटर चलाकर राहत ली।
दिनभर रहा कोहरे का असर : ट्रांस ¨हडन में सोमवार को कोहरे का असर दिनभर बना रहा। कोहरा शाम से दोबारा पढ़ने लगा। कोहरे के कारण सड़क व रेल यातायात पर असर रहा। सभी वाहन औसत रफ्तार से चले। कोहरे के दौरान कई स्थानों पर ²श्यता काफी कम रही।
UP मे ठंड से साल के पहले ही दिन कांपे लोग
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 01, 2018
Rating:

No comments: