महिला पुलिसकर्मियों की ऐसी वीडियो हुई वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश, देखें तस्वीर..
Dhanaoura times news
*गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि यह वायरल वीडियो महिला पुलिसकर्मियों की है।*
दरअसल यह वायरल वीडियो पुलिस कंट्रोल रूम की है। जिसमें कुछ महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं। वहीं ये पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में काम करने की बजाए मोबाइल पर गेम खेलती दिखाई दे रही हैं। इसको लेकर हड़कंप मच गया है।
एसपी ने जांच के आदेश
जिसके बाद एसपी ने कंट्रोल रूम के इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। गाजियाबाद पुलिस पर वैसे ही अपराध कंट्रोल नहीं कर पाने के आरोप लगते रहते हैं। उसमें भी कंट्रोल रूम से जुड़ा ये मामला चौकाने वाला है।
*गेम खेलती महिला पुलिसकर्मी*
*कंट्रोल रूम में बैठकर गेम खेलते रहे
दरअसल कंट्रोल रूम में जो सूचनाएं जाती हैं उनका सही से संचारित होना बहुत जरूरी है। वहीं अगर महिला पुलिसकर्मी या अन्य कंट्रोल रूम में बैठकर इस तरह से गेम खेलेंगे तो पुलिस प्रशासन पर सवाल तो उठना लाजमी है।
महिला पुलिसकर्मियों की ऐसी वीडियो हुई वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश, देखें तस्वीर..
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 09, 2018
Rating:

No comments: