14 साल के लड़के का 22 लीटर खून पी गए " कीड़े " , डॉक्टर रह गए दंग
Dhanaoura times news
*हल्द्वानी। आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, गंगाराम अस्पताल में एक 14 साल के बच्चे को लाया गया जिसका 22 लीटर (50 यूनिट) खून कीड़े पी गए। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले किशोर के पेट में कीड़े थे, जो पिछले दो साल से उसका खून चूस रहे थे।*
डॉक्टरों को उसकी बीमारी समझ नहीं आ रही थी। इस समस्या के चलते उसके शरीर में खून की कमी के चलते हर माह के बाद उसे बार-बार खून चढ़ाना पड़ता था लेकिन हर बार कृमि खून पी जाते। बाद में डॉक्टरों ने कैप्सूल एंडोस्कोपी से इस घातक बीमारी की पहचान की और उसका इलाज शुरू किया।
*एंडोस्कोपी से बीमारी का चला पता..!*
कैप्सूल एंडोस्कोपी एक ऐसी तकनीक है जिसमें कैप्सूल के आकार का एक वायरलेस कैमरा मुंह के जरिए पेट में पहुंचाया जाता है। यह कैप्सूल कैमरा छोटी आंत में जाकर हर सेकेंड 12 फोटो बाहर भेजता है।
इस तरह से 12 घंटे में करीब 70,000 फोटो खींची जा सकती है। इसे स्क्रीन पर लाइव भी देखा जा सकता है। अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि, बच्चे की बीमारी इतनी बढ़ गई थी कि उसके शौच में भी खून आने लगा था जिससे उसमें आयरन की कमी हो गई थी और वह एनीमिया से पीड़ित हो गया था।
6 महीने पहले जब उसे इलाज के लिए यहां लाया गया तो उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्र 5.86 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गई थी। इस तरह आगे उन्होंने बताया कि, देश में कृमि की समस्या बेहद आम है। गंदा पानी पीने, हाथ साफ किए बगैर खाना खाने और नंगे पैर चलने के कारण कृमि शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।
14 साल के लड़के का 22 लीटर खून पी गए " कीड़े " , डॉक्टर रह गए दंग
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 09, 2018
Rating:

No comments: