डिजिटल हो रहा सेक्स का बाजार, ऑनलाइन पहुंचाई जा रहीं कॉलगर्ल
Dhanaoura times news
*कानपुर। फीलखाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसपी पूर्वी अन्तरंग आर्या के मुताबिक इस रैकेट का संचालन ऑनलाइन वेबसाइट्स और व्हाट्सऐप के जरिए किया जा रहा था।*
*कानपुर में बैठी गिरोह की संचालिका पूरे देश में कहीं भी काल गर्ल उपलब्ध करा देती थी। गिरोह के तार पूरे देश के जिस्मफरोशी के सौदागरों से जुडे हैं।*
पलिस को पकडे गए लोगों से अहम सुराग मिले हैं। जिसके बाद पुलिस की रडार पर कई सफेदपोश भी आ गए हैं। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह की संचालिका सहित चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। जिनको पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।
बताते चले कि बुधवार शाम को पुलिस ने सूचना पर फीलखाना के पॉश इलाके बिरहाना रोड के पास स्थित सूर्या टॉवर में छापेमारी की थी। जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका बरखा समेत ,धंधे में लिप्त तीन लड़कियां व तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।
डिजिटल हो रहा सेक्स का बाजार, ऑनलाइन पहुंचाई जा रहीं कॉलगर्ल
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 08, 2018
Rating:

No comments: