ताजा ख़बरें

recent

सीएम योगी का असर हज़ हाउस पर भी दिखेगा किसी ने सोचा नहीं था शायद

Dhanaoura times news lucknow
लखनऊः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवा रंग से कितना लगाव है ये तो सभी जानते हैं, लेकिन उनका यह लगाव हज़ हाउस पर भी दिखेगा शायद किसी ने नहीं साेचा था। जी हां, अब यूपी हज हाउस समिति की दीवारों काे भी भगवा किया जा रहा है। 
हजरतगंज में विधानसभा के सामने स्थिति हज हाउस समिति में तीन दिनों से पेंटिंग का काम जारी है। अभी तक अंदर की दीवारों को रंगा जा रहा था लेकिन शुक्रवार को बाहरी दीवारों को भगवा रंग से रंगा गया है।जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की तरफ से हज हाउस समिति में भगवा पेंट कराया गया है। इससे पहले हज हाउस समिति की दीवारों पर सफेद और हरा रंग था। इमारतों का गेरुआ रंग से पेंट होने का सिलसिला सिर्फ राजधानी लखनऊ नहीं बल्कि यूपी के अन्य इलाकों में देखने को मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने में पीलीभीत के 100 से भी ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे। लखनऊ से शास्त्री भवन में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहले सफेद रंग से पेंट था। इसके बाद कई सरकारी इमारतों को गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है। 
सरकार मजहबी जज्बातों को कुदेरने में जुटी-उलेमा 
हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग में रंगने पर विपक्षी दलों समेत कई मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया है। उलेमा का कहना है- “सरकार मजहबी जज्बातों को कुदेरने में जुटी है।”
उत्तर प्रदेश की राजनीति में रंग की यह परंपरा नई नहीं 
उत्तर प्रदेश की राजनीति में रंग की यह परंपरा नई नहीं है। इससे पहले 1995 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की हर जनसभा में लगाये गये पांडाल का रंग नीला होता था। उनके सरकारी प्रकाशन यहां तक की सूचना विभाग की डायरी का रंग भी नीला था। 
सीएम योगी का असर हज़ हाउस पर भी दिखेगा किसी ने सोचा नहीं था शायद Reviewed by Ravindra Nagar on January 05, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.