आतंकी हाफिज ने दी भारत को धमकी, कहा- नहीं बनने देंगे भारत को सुपरपावर.
Dhanaoura times news
*नई दिल्ली [स्पेशल डेस्क]। आतंकियों की मदद करने के चलते अमेरिका की मदद से महरूम पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। यहां की राजनीतिक पार्टियों की हाफिज सईद के बिना रोटी हजम नहीं होती। राजनीतिक दलों के नेता आतंकी सरगनाओं के साथ गुफ्तगू करते अक्सर दिखाई दे जाते हैं। कुछ दिन पहले फिलीस्तीन के राजदूत ने हाफिज सईद के साथ रावलपिंडी में मंच साझा किया था। भारत के कड़े ऐतराज के बाद फिलीस्तीन ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया। भारत के सख्त तेवर से हाफिज सईद ने एक बार फिर जहर उगला है। धमकी भरे अंदाज में उसने कहा कि वो भारत को सुपरपावर नहीं बनने देगा। इससे पहले भी हाफिज भारत को बर्बाद करने की धमकी देता रहा है। लेकिन हकीकत में हाफिज की निराशा उसके चेहरे पर तो झलकती ही है साथ ही में उसकी जुबां से कड़वे बोल बाहर आते रहते हैं।*
*भारत के खिलाफ हाफिज के जहरीले बोल...!*
रविवार को पेशावर में हुई रैली में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला। यही नहीं इस बार तो हाफिज ने अमेरिका को भी नहीं छोड़ा। इस रैली को संबोधित करते हुए उसने कहा कि वो किसी भी तरह से भारत को सुपरपावर नहीं बनने देगा। पाकिस्तान के शहर-शहर घूमकर इस संदेश को फैलाया जाएगा। तो वहीं अमेरिका के खिलाफ बोलते हुए हाफिज बोला कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरूशलम को इजराइल की राजधानी बताया है वो बिल्कुल गलत है। इतना ही नहीं उसने अमेरिका की ओर से लगातार पाकिस्तान पर बन रहे दवाब की भी भर्त्सना की है। उसने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान की नाकामियों को छिपाना चाह रहा है इसलिए वो पाकिस्तान पर लगातार दवाब बना रहा है। पाकिस्तान एक शक्तिशाली देश बनकर सामने आएगा इसके लिए सभी को साथ में चलना होगा। उसने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान...अमेरिका की मदद लेना बंद करे और खुद से देश को मजबूत बनाया जाए।
*राजनीतिक दलों और आतंकियों का याराना..!*
आतंकियों के लिए पनागाह बने पाकिस्तान को अमेरिकी मदद बंद होने के बाद उसकी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को ब्लैक लिस्ट तो कर दिया लेकिन कई मौकों पर पाकिस्तान हाफिज सईद का समर्थन करता रहा है। यहां के राजनीतिक संगठनों का इस आतंकी के साथ गहरा याराना है। समय-समय पर राजनीतिक संगठनों के बड़े चेहरे हाफिज सईद के साथ मंच साझा करते हुए दिखाई दिए हैं। हाल ही में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से खैबर पखतूनख्वां के मुख्यमंत्री परवेज खट्टक हाफिज सईद के साथ मंच साझा करते हुए दिखाई दिए। दरअसल क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता खटक रविवार को पेशावर में आयोजित दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल की जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान हाफिज सईद का बहनोई मक्की भी मौजूद था। वहीं इस जनसभा को हाफिज सईद ने फोन पर संबोधित किया। दरअसल पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने आतंकी हाफिज को इस बार जनसभा में शामिल होने की इजाजत नहीं दी थी जिसके बाद उसने इस सभा को फोन से संबोधित किया था।

Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 10, 2018
Rating:

No comments: