2019 के लोकसभा चुनाव में सपा नहीं करेगी गठबंधन, कांग्रेस की बढ़ेगी मुसीबत
Dhanaoura times news lucknow
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। लेकिन अब वह अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुकी है। इसका ऐलान खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि पार्टी इन चुनावों में किसी से कोई समझौता नहीं करेगी और अकेले ही मैदान में उतरेगी। सपा ने यह फैसला पार्टी को मिले फीडबैक के बाद लिया है। अखिलेश यादव ने यह भी साफ कर दिया है कि फिलहाल वह आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए किसी गठनबंधन के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सीटों के बंटवारे और गठबंधन को वक्त की बर्बादी तक कहा है।
दरअसल, पार्टी के अंदर पूर्व में कांग्रेस के साथ किए गए गठबंधन को लेकर रोष है। यह बात लखनऊ में हुई जिला अध्यक्षों की बैठक में भी सामने आई थी। सभी ने इस बात पर जो दिया कि इस बार कांग्रेस के साथ किसी तरह का कोई भी गठबंधन न किया जाए। पार्टी के ज्यादातर नेताओं का मानना है कि लोकल बॉडी के इलेक्शन में भी इसके चलते कोई पॉजीटिव रिजल्ट देखने को नहीं मिला है।
पूरे देश के मानचित्र पर देखें तो कांग्रेस के हाथ से उसके राज्य निकलते जा रहे हैं। इतना ही नहीं वह इन जगहों पर अपनी राजनीतिक पकड़ बनाने में भी नाकाम साबित हो रही है। आलम यह है कि यूपी में जो कुछ समय पहले अजीत सिंह की पार्टी का हाल था वही हाल आज यहां पर कांग्रेस का हो गया है। वह मानते हैं कि सपा के ताजा फैसले से भी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने भी माना है कि लोकसभा चुनाव में बिना गठबंधन के उतरने का फैसला खुद अखिलेश यादव का है। उनके मुताबिक यूपी में भाजपा और सपा की सीधी लड़ाई है, इसमें कांग्रेस कहीं भी नहीं आती है। उनके मुताबिक हालिया चुनाव में यह बात भी सामने आई कि भाजपा को हराने की बजाए कांग्रेस सपा के खिलाफ ज्यादा नजर आई।
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा नहीं करेगी गठबंधन, कांग्रेस की बढ़ेगी मुसीबत
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 10, 2018
Rating:

No comments: