ताजा ख़बरें

recent

उत्तर प्रदेश भयंकर ठंड की चपेट में , स्कूल सात तक बंद |

Dhanaoura times news
नये वर्ष का स्वागत मौसम ने कड़कड़ाती ठंड के साथ किया है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश भयंकर कोहरे की चपेट में है। आज सुबह लखनऊ तथा पास के क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियम रिकार्ड किया गया। 
प्रदेश में सर्द हवाओं का कारण हर रोज तापमान में भारी गिरावट है। अब सामान्य से तापमान कई डिग्री नीचे चला गया है। शीतलहरी के कारण तापमान गिरता जा रहा है। प्रदेश में भयंकर शीतलहर के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ के साथ ही आगरा, बरेली, इलाहाबाद, कानपुर तथा वाराणसी में स्कूल बंद हैं। सात तक सभी जगह पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 
उत्तर प्रदेश में अब ठंड में गलन की स्थिति ने कोढ़ में खास सरीखे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम की मार से आम जनमानस खासा प्रभावित है। कल सुबह से आज तक कोहरे की चादर बिछी है। इसके कारण सड़कों पर यातायात तो प्रभावित रहा ही साथ ही रेलगाडिय़ों की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई। विमानों के समय में भी परिवर्तन करना पड़ा। ठंड से प्रभावित मरीजों की भी संख्या अस्पतालों में बढ़ी है। सर्दी लगने से 31 और कोहरे से हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कई घायल भी हैं। 
संभल, फतेहपुर, उरई, बांदा, महोबा, भदोही, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, जौनपुर, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और कौशांबी में ठंड लगने से 31 लोगों की मौत हो गई। ठंड तथा गलन के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरे तथा ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। ावट है। अब सामान्य से तापमान कई डिग्री नीचे चला गया है। शीतलहरी के कारण तापमान गिरता जा रहा है। प्रदेश में भयंकर शीतलहर के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ के साथ ही आगरा, बरेली, इलाहाबाद, कानपुर तथा वाराणसी में स्कूल बंद हैं। सात तक सभी जगह पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश में अब ठंड में गलन की स्थिति ने कोढ़ में खास सरीखे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम की मार से आम जनमानस खासा प्रभावित है। कल सुबह से आज तक कोहरे की चादर बिछी है।
इसके कारण सड़कों पर यातायात तो प्रभावित रहा ही साथ ही रेलगाडिय़ों की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई। विमानों के समय में भी परिवर्तन करना पड़ा। ठंड से प्रभावित मरीजों की भी संख्या अस्पतालों में बढ़ी है। सर्दी लगने से 31 और कोहरे से हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कई घायल भी हैं। 
संभल, फतेहपुर, उरई, बांदा, महोबा, भदोही, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, जौनपुर, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और कौशांबी में ठंड लगने से 31 लोगों की मौत हो गई। ठंड तथा गलन के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरे तथा ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। 
उत्तर प्रदेश भयंकर ठंड की चपेट में , स्कूल सात तक बंद | Reviewed by Ravindra Nagar on January 05, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.