ताजा ख़बरें

recent

रेड लाइट एरिया में गया लड़का , जिसका ग्राहक बना वो उसकी बहन निकली




Dhanaoura times news
:यहां फेरी का काम करने वाला एक शख्स फेरी करते-करते रेड लाइट एरिया में पहुंच गया। यहां उसने चार साल पहले गायब हुई दोस्त की बहन को देखा।*

*वो उसे अपनी ही बहन मानता था। दोनों ने एक-दूसरे को पहचाना तो लड़की ने उसे अपनी कहानी बताई। फिर शख्स ने इसकी सूूचना अपने दोस्त को दी। इसके बाद लड़की का भाई पुलिस के पास पहुंचा और फिर लड़की को रेड लाइट एरिया से छुड़ा लिया गया।*

बरामद लड़की ने पुलिस को बताया- करीब तीन साल पहले हरियाणा की एक महिला ने उसे शादी का झांसा दिया था। इसके बाद महिला ने काम दिलवाने का झांसा देकर उसे किशनगंज के चकलाघर में बेच दिया। कुछ दिनों बाद यहां से उसे दोबारा अशोक खलीफा के यहां बेच दिया गया।

यहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। इसका विरोध करने पर उसे मारा-पीटा जाता था। वहीं, दूसरी लड़की ने बताया कि वह झारखंड के गुमला जिले की आदिवासी है। जो पिछले दस साल से इस दलदल में फंसी है।

उसने बताया कि उसे नौकरी दिलाने के नाम पर एक औरत पटना ले आई। वहां कुछ दिन रखने के बाद यहां लाकर उसे बेच दिया गया तब से वह यहीं फंसी हुई है। इस दौरान उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। जो अब पांच साल की है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को दो युवतियों को रेड लाइट एरिया से मुक्त कराया गया। दोनों की बरामदगी अशोक खलीफा और नसीमा खातून नाम के कोठे से की गई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस यहां पहुंची और अशोक खलीफा के घर में सर्च अभियान चलाया।

पुलिस के पहुंचते ही दोनों लड़कियां पुलिस से अपनी कहानी बताने लगी और छुड़ाने की बात कही। इसके बाद बरामद लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने अशोक खलीफा की पत्नी नसीमा खातून तथा उसके बेटे राहुल को अरेस्ट कर लिया।

रेड लाइट एरिया में गया लड़का , जिसका ग्राहक बना वो उसकी बहन निकली Reviewed by Ravindra Nagar on January 07, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.