उत्तर प्रदेश दिवस मे 25 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात
Dhanaoura times news lucknow
पहली बार मनाए जा रहे उत्तर प्रदेश दिवस पर योगी सरकार ने लोगों को 25 हजार करोड़ की योजनाएं सौगात में दी। इनका शिलान्यास करते हुए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजधर्म की सीख भी दी। उन्होंने कहा, जहां भय, भूख और भ्रष्टाचार न हो, वहीं रामराज है। राम एक आदर्श पुरुष हैं। वह हमारे विश्वास हैं। जो लोग रामजी के बारे चर्चा करते हैं, उन्हें किसी मजहब से नहीं जोडऩा चाहिए। रामराज्य का मतलब केवल शांति बनाना, जातिगत लड़ाई से दूर रहना है। यही मुख्यमंत्री का संकल्प भी होना चाहिए। यह भी कहा कि कानून व्यवस्था सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। सलाह दी कि जिनके पास बंदूकें हैं, उन्हें वापस ले लें, अपराध रुक जाएंगे।
राजधानी के अवध शिल्प ग्राम में उप्र दिवस के उद्घाटन समारोह में उप राष्ट्रपति ने कहा, देश के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। लोगों की सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। कुछ लोग मतभेद का प्रयास करते हैं लेकिन, देश में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तानी है। जब हम भारत और भारतीयता की बात करते हैं तो मजहब की बातें नहीं होतीं। नायडू ने कहा, ङ्क्षहदू मजहब नहीं है। यह जीवन पद्धति है। मजहब पूजा पद्धति है। इसे समझना होगा। नायडू ने कहा कि जाति मजहब और पैसा यदि राजनीति और लोगों को प्रभावित करेंगे तो विकास नहीं हो पाएगा। इस बारे में सभी राजनीतिक दलों को सोचने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की पहल की है। कहा, जब तक प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा, देश आगे नहीं बढ़ेगा। यह महान लोगों, देशभक्तों और क्रांतिकारियों की जन्मभूमि है। सिर्फ दिवस मनाने से कुछ नहीं होगा, लोगों को जिम्मेदारियां भी समझनी होंगी। इस समय केंद्र और प्रदेश में एक ही दल की सरकार है। अनुकूल वातावरण है, दोनों मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करें।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। हम आभारी हैं कि राज्यपाल राम नाईक ने हमें यह दिवस मनाने की प्रेरणा दी। जो समाज अपने अतीत पर गर्व नहीं कर सकता, उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता। सरकार यूपी को बीमारू राज्य की संज्ञा से मुक्त करके इसका अभ्युदय करेगी। एक जिला-एक उत्पाद योजना से आगामी दिनों में प्रदेश के 20 लाख लोगों को रोजगार व नौकरी हासिल होगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार मार्च के महीने में 23 हजार करोड़ रुपये से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू करेगी। 340 किलोमीटर के आठ लेने वाले इस मार्ग का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।
राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री को इस बात का धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी भावनाओं का सम्मान किया। कहा, देश के 24 राज्यों में स्थापना दिवस मनाया जाता है सिर्फ यहां नहीं मनाया जाता था। मैैंने पूर्व की सरकार में भी यह दिवस मनाने का सुझाव दिया था लेकिन, योगी ने इसका महत्व समझा। मेरे लिए यह दिन सुखद और शाश्वत आनंद देने वाला है।
उत्तर प्रदेश दिवस मे 25 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 24, 2018
Rating:

No comments: