*ताजनगरी पहुची PM मोदी की पत्नी जसोदा बेन , निजी कार्यक्रम में हुई शामिल.
Dhanaoura times news
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन आज ताजनगरी पहुंची। वह भरतपुर के रास्ते आगरा आईं थीं। उन्होंने फतेहपुर सीकरी के एक होटल में दोपहर में लंच भी किया। उसके बाद आगरा के थाना एत्माद्दौला की ट्रांस यमुनाकालोनी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी।*
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन आज आगरा के थाना एत्माद्दौला के किस ट्रांस यमुना कॉलोनी में प्रमोद राठौर के घर एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आईं थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी थी। सुरक्षा व्यवस्था के रूप में करीब एक दर्जन सुरक्षाकर्मी साथ रहे। जशोदाबेन का पूरा कार्यक्रम निजी होने के कारण सुर्खियां नहीं बन पाया।
यशोदा में रंगीन साड़ी पहने हुए थीं। इस दौरान निजी कार्यक्रम में घर के लोगों से मिलने जुलने और उनके मिलनसार व्यवहार से सब लोग खुश भी दिखे। किसी को यकीन नहीं हुआ प्रधानमंत्री की पत्नी इतनी सामान्य और मिलनसार होंगी। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वह फिर अलवर के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ 3 गाड़ियों का काफिला था।
*ताजनगरी पहुची PM मोदी की पत्नी जसोदा बेन , निजी कार्यक्रम में हुई शामिल.
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 25, 2017
Rating:

No comments: