ताजा ख़बरें

recent

खेलमंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश में दो वर्ष में तैयार करेंगे दो लाख खिलाड़ी | गोरखपुर

Dhanaoura times news
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर में आज खेल मंत्री चेतन चौहान बेहद उत्साह में थे। अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समापन समारोह में उन्होंने आज खिलाडिय़ों को संबोधित किया।
गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की अखिल भारतीय प्राइज मनी आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए खेलमंत्री चेतन चौहान ने कहा कि अगले दो वर्ष में प्रदेश में दो लाख तथा देश में दस लाख खिलाड़ी तैयार करने का सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए बड़ी खेल प्रतियोगिताएं करायी जा रही हैं। सरकार के साथ कुछ निजी संस्थाएं भी इसमें सहयोग करने को आगे आ रही हैं। 
खेलमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बन रहा है। यहां वीर बहादुर सिंह स्पोट्र्स कालेज के बाहर जमीन पर अंतरराष्ट्रीय मानक का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को 20 हजार तक प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने खेल के विकास के लिए काम करने की पूरी छूट दी है। खिलाडिय़ों के लिए नौकरी का रास्ता खोला गया है। लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी सरकार काम करेगी।
खेलमंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश में दो वर्ष में तैयार करेंगे दो लाख खिलाड़ी | गोरखपुर Reviewed by Ravindra Nagar on December 17, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.