ताजा ख़बरें

recent

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पीएसी में भर्ती होंगे 18000 जवान, देश का श्रेष्ठ बल |

 Dhanaoura times news lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पीएसी के स्थापना दिवस के पहले दिन के कार्यक्रम में परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पीएसी को देश का श्रेष्ठ सुरक्षा बल भी बताया।
पीएसी के 69वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के साथ ही पीएसी के महानिदेशक राजीव कुमार विश्वकर्मा की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी लेने के साथ ही बैंड, स्पेशल फोर्स तथा डॉग का भी प्रदर्शन देखा। 
मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि पीएसी देश के श्रेष्ठ सुरक्षा बल में से एक है। इसके जवानों ने समय-समय प्रदेश तथा देश को बेहद मुश्किल से उबारा है। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही पीएसी में 18,000 जवानों की भर्ती करेंगे। इसके साथ ही इस बल को और मजबूत बनाएंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी पीएसी के जवानों ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पीएसी के जवानों ने संसद हमले में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश में लगभग सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा के लिये हमेशा ही पीएसी को ही चुना जाता है। लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा में भी पीएसी को उसके बेहतरीन काम की वजह से लगाया गया। पीएसी की टीमें लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने पीएसी स्थापना के दो दिनी समारोह में आज कमांडो करतब के साथ ही सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी को भी देखा। उन्होंने एसएसबी के साथ ही सीआरपीएफ व पीएसी के बैंड प्रदर्शन का भी लुत्फ उठाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पीएसी में भर्ती होंगे 18000 जवान, देश का श्रेष्ठ बल | Reviewed by Ravindra Nagar on December 17, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.