लखनऊ के जितेश सिंह देव बने मिस्टर इंडिया वर्ल्ड
Dhanaoura times news Lucknow sheeba Khan
लखनऊ के रहने वाले जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब जीत लिया है। फर्स्ट रनर अप अभि खजूरिया और सेकेंड रनर अप की उपलब्धि पवन राव के हिस्से में आई है। मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में 17 प्रतिद्वंद्वी पहुंचे थे। अभिनेत्री कंगना रनोट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जितेश अब मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में वर्ष 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिताब जीतने के बाद जितेश सिंह ने कहा, 'मैंने खिताब जीतने के बारे में तो नहीं सोचा था, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था। आत्मविश्वास की ताकत आपको हमेशा प्रेरित करती है। जब मेरे नाम की घोषणा हुई तो मैं अवाक रह गया। मेरे पास कहने को कोई शब्द ही नहीं थे।'
जितेश सिंह बोले, 'खिताब जीतने के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मिस्टर वर्ल्ड की प्रतियोगिता और अधिक कठिन होने वाली है। आज मैं अपनी जीत का जश्न मनाऊंगा, लेकिन कल से एक नई पारी की शुरुआत करूंगा। मुझे कड़ी मेहनत करनी है।
लखनऊ के जितेश सिंह देव बने मिस्टर इंडिया वर्ल्ड
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 15, 2017
Rating:

No comments: