कैबिनेट बैठक एक दिन बाद नगर निकाय शपथ ग्रहण के चलते टली
Dhanaoura times news Lucknow
अमूमन मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक अब बुधवार को होगी। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में जीते उम्मीदवारों के मंंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण की वजह से यह बैठक टली है। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शामिल होना है।
मंगलवार को शपथ ग्रहण और कैबिनेट की बैठक होने से कैबिनेट मंत्री अपने क्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाते। प्रभारी मंत्रियों को भी अपने प्रभार वाले जिलों के समारोह में शामिल होना है। इसीलिए कई मंत्रियों ने कैबिनेट की बैठक टालने का अनुरोध किया। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात गए हैं। मंगलवार की शाम को उनके लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में यह बैठक बुधवार को कर दी गई है। कैबिनेट में आइटी क्लस्टर, विनिर्माण और स्टार्टअप पालिसी के अलावा अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आने की संभावना है।
नगर निकायों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। डॉ. पांडेय अपने संसदीय क्षेत्र के नगर पंचायत सैयदराजा, चंदौली और नगर पालिका परिषद दीनदयाल उपाध्याय नगर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। डॉ. पांडेय के क्षेत्र में चार में तीन सीटें भाजपा जीती हैं।

नगर निगमों के शपथ ग्रहण समारोह में नगरनिगम लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री सुरेश खन्ना, राजेश अग्रवाल व आशुतोष टंडन, बरेली नगर निगम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कानपुर नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना एवं सत्यदेव पचौरी, इलाहाबाद नगर निगम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, वाराणसी नगर निगम में राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी,
गाजियाबाद नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी एव केंद्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह, गोरखपुर नगर निगम में केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, मुरादाबाद और आगरा नगर निगम में उपमुख्मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, अयोध्या नगर निगम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, झांसी नगर निगम में मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, सहारनपुर नगर निगम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मथुरा नगर निगम में ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा तथा फीरोजाबाद नगर निगम में मंत्री एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान-अमरोहा, स्वामी प्रसाद मौर्य-पडऱौना, चौधरी लक्ष्मी नारायण-हाथरस, रमापति राम शास्त्री-बस्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र-देवरिया, विजय बहादुर पाठक-अकबरपुर, मोहसिन रजा- अमेठी की जायस, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी त्यागी-हापुड़, अनुपमा जायसवाल-भिनगा, सुरेश राणा-सुलतानपुर, स्वाती सिंह- प्रतापगढ़, सूचना प्रसारण राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी-भदोही, होमगार्ड राज्य मंत्री अनिल राजभर-मीरजापुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है।
कैबिनेट बैठक एक दिन बाद नगर निकाय शपथ ग्रहण के चलते टली
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 12, 2017
Rating:

No comments: