ताजा ख़बरें

recent

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का ईनामी बदमाश सोनू

Dhanaoura times news
उत्तर प्रदेश पुलिस का शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। बुलंदशहर में आज तड़के पुलिस ने सिंकदराबाद में 50 हजार के ईनामी बदमाश सोनू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सोनू अपने साथियों के साथ आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। 
बुलंदशहर में कई डकैती की घटना में वांछित सोनू अपने साथियों के साथ आज पुलिस के जाल में फंस गया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। दोनों एक बाइक पर थे। पुलिस सोनू के साथी की तलाश में लगातार कांबिंग कर रही है।
सोनू पुत्र मोतीलाल निवासी जवा अलीगढ़ का निवासी है। जिस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह बुलंदशहर में पड़ी बड़ी डकैतियों का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
सिकंदराबाद के संतपुरा नहर पर आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। उसका साथी बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही हैं।
बदमाश डकैती की कई घटनाओं में शामिल था। मृतक बदमाश की पहचान सोनू के रूप में हुई। जिसपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश के पास से एक तमंचा, राइफल और एक बाइक बरामद किया है। 
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि दो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई।
करीब एक घंटे की मुठभेड़ में लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें सोनू नाम के बदमाश को गोली लगने से मौत हो गई। सोनू तथा उसका साथी डकैती की कई वारदातों में शामिल थे। पुलिस की टीम साथी की तलाश में चोला के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का ईनामी बदमाश सोनू Reviewed by Ravindra Nagar on December 30, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.