शिक्षा से ही देश व् समाज की तरक्की :रीता बहुगड़ जोशी
Dhanaoura times news Lucknow Sheeba khan
वार्षिकोत्सव में सेंट जोजेफ के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक व् देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर मोहा मन धूमधाम से मनाया गया सेंट जोसेफ का वार्षिक उत्सव वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दिखाए हुनर के जलवे
लखनऊ की राजधानी सेंट जोजेफ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की सीतापुर रोड शाखा के विशाल प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बोलती केबिनेट मंत्री रीता बहुगड़ जोशी ने कहा शिक्षा, समाज की एक पीढ़ी द्वारा अपने से निचली पीढ़ी को अपने ज्ञान के हस्तांतरण का प्रयास है। इस विचार से शिक्षा एक संस्था के रूप में काम करती है, जो व्यक्ति विशेष को समाज से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा समाज की संस्कृति की निरंतरता को बनाए रखती है। बच्चा शिक्षा द्वारा समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों को सीखता है। बच्चा समाज से तभी जुड़ पाता है जब वह उस समाज विशेष के इतिहास से रूबरू होता है।
शिक्षा व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्त्व का विकसित करने वाली प्रक्रिया है। यही प्रक्रिया उसे समाज में एक वयस्क की भूमिका निभाने के लिए समाजीकृत करती है तथा समाज के सदस्य एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए व्यक्ति को आवश्यक ज्ञान तथा कौशल उपलब्ध कराती है। शिक्षा शब्द संस्कृत भाषा की ‘शिक्ष्’ धातु में ‘अ’ प्रत्ययलगाने से बना है। ‘शिक्ष्’ का अर्थ है सीखना और सिखाना। ‘शिक्षा’ शब्द का अर्थ हुआ सीखने-सिखाने की क्रिया।
जब हम शिक्षा शब्द के प्रयोग को देखते हैं तो मोटे तौर पर यह दो रूपों में प्रयोग में लाया जाता है, व्यापक रूप में तथा संकुचित रूप में। व्यापक अर्थ में शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली सोद्देश्य सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि एवं व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री रीता बहुगड़ जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की उसके बाद बच्चों ने धूमधाम व् हर्षोल्लास के साथ वार्सिक उत्सव मनाया इस अवसर पर बच्चों ने एक से एक बढ़कर रंगारंग और हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें मुख्य रुप से जुंबा डांस मुंबई ड्रिल और बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगा सामंजस्य एवं शक्ति एवं पिरामिड दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रुप में प्रधानाचार्य सेंट जोजेफ फादर आलमीन मुहूर्त एवं सुरेश कुमार श्रीवास्तव विधायक लखनऊ पश्चिम का स्वागत सेंट जोसेफ समूह के संस्थापक चेयर पर्सन पुष्प लता अग्रवाल ने पुष्प गुछ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि आपकी गरिमामई उपस्थिति विद्यालय के लिए गौरव का विषय है
मुख्य अतिथि ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के कोई उम्र नहीं होती इमानदारी पूर्वक किया गया हर कार्य लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होता हे
दो दिवसीय कार्यक्रम कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले तमसो मा ज्योति गमय के साथ हुआ
इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि एवं सेंट जोसेफ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर राजेश अग्रवाल व् अनुपम चौधरी कर्नल पी के चौधरी स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल एवं अविनाश गुप्ता सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक अध्यापिकाएं तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे
समारोह के सफल समापन पर मुख्य अतिथियों एवं उपस्थिति अभिभावकों स्थानीय निवासियों के प्रति विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता सिंह जी ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी
शिक्षा से ही देश व् समाज की तरक्की :रीता बहुगड़ जोशी
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 01, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 01, 2018
Rating:

No comments: