अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया, योगी ने महोत्सव मनाया
Dhanaoura times news
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, मैं इसे लेकर रहूंगा यह वह वाक्य है जिसने देश को जोड़ दिया। यह साहित्य बन गया है। इसे युवा पीढ़ी याद रखे, इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुझाव दिया, लेकिन पसंद नहीं आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा तो उन्होंने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक महोत्सव मनाया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वे रविवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान में संस्कार भारती के सहयोग से आयोजित साहित्य सृजन से राष्ट्र अर्चन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
योगी ने कहा कि साहित्य का समाज पर प्रभाव पड़ता है। 1916 के कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में पहली बार लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है वाक्य बोला था। चुटकी लेते हुए कहा कि इसके 100 साल पूरे होने पर 2016 में समारोह होना चाहिए था। उन्होंने आह्वान किया कि वीर सावरकर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को युवा पीढ़ी साहित्य के माध्यम से ही याद रख सकती है। इस दिशा में साहित्यकारों को काम करना चाहिए।
विवि की परीक्षा में नहीं होगी नकल
उन्होंने कहा कि विवि की परीक्षाओं में नकल नहीं होगी। इसके लिए 10 फरवरी को सभी विवि के कुलपतियों की कानपुर में बैठक है। सभी विवि के दीक्षा समारोह हो चुके हैं, समय से परीक्षाएं होने के साथ परीक्षाफल भी आएगा। किसी को माक्र्सशीट सहित अन्य समस्या है तो शिकायत करे उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया, योगी ने महोत्सव मनाया
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 04, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 04, 2018
Rating:

No comments: