ताजा ख़बरें

recent

भागीरथी देवी महाविद्यालय साथ दिवसीय शिविर का तीसरा दिन


Dhanaoura times news 
मंडी धनौरा। भागीरथी देवी महाविद्याालय के सात दिवसीय शिविरके तीसरे दिन स्वंय सेवीयों ने निरक्षरता उन्मूलन दिवस मनाया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के भागीरथी देवी महविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन निरक्षरता उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहायक खंड शिक्षा अधिकारी यतेन्द्र कटारिया ने कहा कि हमारा देश पूर्व में विश्व गुरू था जो जो आज शिक्षा के घटते प्रतिशत से पीछे हो रहा है जोकि चिंता की बात है। उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम किए है जिनका सभी को लाभ लेना चाहिए। उन्होनें कहा कि प्रत्येक शिक्षित व्यक्ति को एक व्यक्ति को जरूर साक्षर बनाना चाहिए क्यंूकि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। डॉ. अनिल सिरोही ने कहा कि सभी को जागरूक होकर गली मौहलों में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेश्ति करना चाहिए।  इस अवसर डा. अवनीश कुमार, डा. कुशल रानी, संजीव कुमार, रचना शर्मा, नरेश कुमार, देवेन्द्र, मोहित, अमित, पवन, अंशु, सोनम, आदि मौजूद रहे
भागीरथी देवी महाविद्यालय साथ दिवसीय शिविर का तीसरा दिन Reviewed by Ravindra Nagar on February 05, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.